ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 21 September 2023

कनाडा में भारत के गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की हत्या की खबर आई सामने

news-indian-gangster-sukhdal-singh-gill-sukhdal-dunke-murder
news-indian-gangster-sukhdal-singh-gill-sukhdal-dunke-murder
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर सामने आई है कि कनाडा में भारत के गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई है। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद ये दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है पंजाब के सर्वाधिक वांछित अपराधियों में से एक गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की अज्ञात लोगों ने कनाडा के विनिपेग शहर में हत्या कर दी। सूत्रों ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ इसे कुछ गैंग के बीच आपसी दुश्मनी का परिणाम माना जा रहा है।'' सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती सहित कम से कम 18 मामले थे। उसकी हत्या कनाडा समयानुसार बुधवार रात को हुई। हालांकि अभी कनाडा पुलिस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि सुक्खा 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे NIA ने भी जारी किया था। [metaslider id=25498]