ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 02 January 2023

घर की छत पर नए साल की पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने दिया धक्का , टांग-कंधे की टूटी हड्डी

Neighbors pushed a young man who was having a New Year party on the roof of the house, broke his leg and shoulder
Neighbors pushed a young man who was having a New Year party on the roof of the house, broke his leg and shoulder
[metaslider id=24944] जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के लम्मा पिंड में एक युवक को घर की दूसरी मंजिल से पड़ोसियों ने फेंक दिया। जिससे उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई। बताया जा रहा है जिस युवक को घर की छत से फेंका वह तेज आवाज में गाने लगाकर अपने परिजनों के साथ न्यू ईयर की पार्टी कर रहा था। छत से गिरे युवक अमनदीप उर्फ प्रीत ने बताया कि वह अपने घर की छत पर दोस्त और परिजनों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा था। इतने में पड़ोसी ने कहा कि शोर शराबा बंद करो। जिस पर उसने कहा कि पह नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसके बाद पड़ोसी ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है। वहीँ पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ऐसा रंजिश में किया है। उनका पहले भी पड़ोसियों के साथ केस चल रहा है। [metaslider id=25498]