ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 04 February 2022

नवजोत सिद्धू की हाईकमान पर तीखी टिप्पणी, कहा- पार्टी में शीर्ष पर बैठे लोग राज्य में कमजोर सीएम चाहते हैं

Navjot Sidhu's sharp remark on the high command, said - people sitting at the top in the party want a weak CM in the state
Navjot Sidhu's sharp remark on the high command, said - people sitting at the top in the party want a weak CM in the state
[metaslider id=9199] अमृतसर : पंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस के एलान से पहले पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकमान पर तीखी टिप्पणी कर दी है। बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। उन्होंने कहा शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी ताल पर नाच सके। समर्थकों के बीच सिद्धू बोले क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं। बता दे कि कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीँ राहुल गांधी कह चुके हैं राज्य में सीएम फेस दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी सर्वे भी करा रही है और कार्यकर्ताओं से राय भी ले रही है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक सीएम फेस के लिए चन्नी टाप पर हैं। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू खुद को शुरू से ही सीएम फेस के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें भी लगने लगा है कि पार्टी उनके नाम पर राजी नहीं है। [metaslider id=711]