ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 04 October 2021

लखीमपुर हिंसा के विरोध में चंडीगढ़ में राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे नवजोत सिद्धू को पुलिस ने लिया हिरासत में

Navjot Sidhu, who was protesting in front of Raj Bhavan in Chandigarh against the Lakhimpur violence, was detained by the police.
Navjot Sidhu, who was protesting in front of Raj Bhavan in Chandigarh against the Lakhimpur violence, was detained by the police.
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में राजभवन के सामने अपने समर्थकों सहित धरने पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया । वहीँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी की भी मांग की। वहीँ नवजोत सिद्धू ने कहा कि लखीमपुर में किसानों की हत्या की गई है। इसके अलावा उन्होंने यूपी के लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। [metaslider id="9199"] वहीँ इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के कई विधायक व पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों भी मौजूद थे । वहीँ मामला बढ़ता हुआ देख चंडीगढ़ पुलिस ने नवजोत सिद्धू और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि किसान नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई और जिससे किसानों की मौत हो गई, और इसके साथ ही कई किसान घायल भी हुए हैं। [metaslider id="1461"]