Friday, 17 March 2023
Punjab
नवजोत सिद्धू एक अप्रेल को जेल से बाहर आ सकते है
पटियाला : खबर है कि केंद्रीय जेल पटियाला में रोडरेज मामले में सजा काट रहे कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू पहली अप्रेल को जेल से बाहर आ सकते है। दरअसल, सिद्धू को 19 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई थी। इस लिहाज से उन्हें 18 मई तक जेल में रहना पड़ना था। जेल नियमों के अनुसार कैदियों को हर महीने 4 दिन की छुट्टी दी जाती है। पर सिद्धू ने इस दौरान एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। इस लिहाज से उनकी सजा 48 दिन पहले मार्च के आखिर तक पूरी हो जाएगी और वह पहली अप्रेल को जेल से बाहर आ सकते है।
[metaslider id=25498]