ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 13 August 2021

सोढल फाटक के पास पीएनबी बैंक में पैसे जमा कराने आए युवक से 50 हज़ार ले भागे नौसरबाज़

Nausarbaaz ran away with 50 thousand from the young man who came to deposit money in PNB bank
Nausarbaaz ran away with 50 thousand from the young man who came to deposit money in PNB bank
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में सोढल फाटक के पास पीएनबी बैंक में पैसे जमा कराने आए युवक से 50 हज़ार ले भागे नौसरबाज़। नौसरबाजों ने अनोखे ढंग से युवक को लूटा। मिली जानकारी अनुसार बैंक में अमन नामक युवक अपनी बहन के साथ 50 हज़ार रूपए जमा करवाने आया था। अमन ने बताया बैंक के अंदर पहले से मौजूद एक व्यक्ति और उसके पगड़ीधारी साथी ने उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। अमन ने कहा एक व्यक्ति बैंक के अंदर पहले से ही रुमाल में नोटों की गड़्डियां लेकर खड़ा हुआ था। [metaslider id="1461"] इसी दौरान एक पगड़ीधारी व्यक्ति बैंक के अंदर दाखिल हुआ और उसने बैंक के अंदर पहले से मौजूद अपने साथी को कहा यहाँ बैंक में भीड़ बहुत है मैं तुम्हारे पैसे किसी और ब्रांच में जल्दी जमा करवा देता हूं।अमित की माने तो अमित ने भी अपने पास मौजूद 50 हजार रुपये उस पगड़ीधारी व्यक्ति को दे दिए ताकि उसके भी पैसे वो जल्दी जमा करवा देगा। अमित उसके साथ बैंक के बाहर चला आया। सोढल मंदिर के नजदीक पहुंचने पर पगड़ीधारी व्यक्ति ने गड्डियों वाला रुमाल अमन को दिया और कहा यह दो लाख तुम पकड़ो तब तक मैं तुम्हारे 50 हजार जमा करवाकर आता हूं। अमन और उसकी बहन ने काफी देर तक सोढल मंदिर के पास उन नौसरबाजों का इंतजार किया। पर काफी देर तक वो वापिस नहीं आये तो अमित ने रुमाल खोलकर देखा। तो वह हैरान रह गया रुमाल में नोटों के आकार के कागज काटकर बनाई गई गड्डियां थीं। उसे समझ आया कि नौसरबाज उसे ठग गए है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। [metaslider id="9199"]