ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 17 August 2021

जालंधर के घास मंडी चौक के पास नान की रेहड़ी लगाने वाले बजुर्ग दंपति से 1500 रुपये और बालियां लेकर भागे नौसरबाज

Nausarbaaz ran away with 1500 rupees and earrings from an elderly couple who set up a naan street near Ghas Mandi Chowk in Jalandhar.
Nausarbaaz ran away with 1500 rupees and earrings from an elderly couple who set up a naan street near Ghas Mandi Chowk in Jalandhar.
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के घास मंडी चौक के पास नान की रेहड़ी लगाने वाले बजुर्ग दंपति को नौसरबाजों के द्वारा ठगे जाने की खबर मिली है। यहाँ अपने पति के साथ नान की रेहड़ी लगाने वाली आशा रानी ने बताया उसके पास एक व्यक्ति आया और उसने ब्यास के डेरे का पता पूछा और उसने बता दिया और वह चला गया। इसके बाद उसके पास एक आदमी और एक औरत उसके पास आये और उसे कहने लगे नान की प्लेट लगाओ और पानी पिलायो। [metaslider id="1461"] फिर उसे कहा बैठो , बाबा जी आ रहे है , तुम्हारे पति की बांह टूटी हुई है बाबा जी उसे भी ठीक कर देंगे और तुम्हरी और भी मुसीबतों को ख़त्म कर देंगे , इतने में उनका तीसरा साथी भी वहां आ गया जो आशा रानी से पहले डेरे का पता पूछ कर गया था। उन्होंने उसे रुमाल दिया और उसमे पैसे डालने को कहा , आशा रानी ने 10 रुपये रख दिए ,उन्होंने कहा तुम्हारे पास और भी पैसे है वो भी डाल दो, तो उसने 1500 रूपए डाल दिए फिर उनके कहने पर उसकी कान की बालियां भी डाल दी। फिर उन नौसरबाजों ने आशा रानी को कहा ऑंखें बंद करो तो वो भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। [metaslider id="9199"]