Sunday, 15 September 2024
National
NASA का अलर्ट, धरती पर आएगा ‘भूकंप-तूफान’, 25000 मील की रफ्तार से आ रहा 720 फुट का Asteroid?
नेशनल न्यूज़ : आज 15 सितंबर 2024 की रात को धरती की तरफ एक विशाल एस्ट्रॉयड "ON 2024" तेज़ गति से आ रहा है। NASA के अनुसार, यह एस्ट्रॉयड करीब 25,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से धरती के पास से गुजरेगा। इसकी लंबाई लगभग 720 फीट है।
अगर उस जलजले और धरती की टक्कर हुई तो धरती हिलेगी और भूकंप-तूफान, कोई प्राकृतिक आपदा या अन्य घटनाएं हो सकती हैं। करीब 720 फुट विशाल एस्ट्रॉयड धरती से 620,000 मील की दूरी से गुजरेगा। हालांकि अंतरिक्ष की दुनिया में यह दूरी बहुत ज्यादा है तो नासा ने टक्कर नहीं होने की संभावना भी जताई है, लेकिन अगर किसी कारण से इसकी दिशा बदली तो टकराव हो सकता है। यह एस्ट्रॉयड साइज में 2 क्रिकेट पिचों जितना विशाल है।
NASA के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के वैज्ञानिक इस एस्ट्रॉयड पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। कैलिफोर्निया के पासाडेना स्थित जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में इसे ट्रैक करने के लिए रडार और ऑप्टिकल दूरबीनों का उपयोग किया जा रहा है। वैज्ञानिक इसकी गति और दिशा का लगातार अध्ययन कर रहे हैं ताकि समय रहते किसी आपदा से बचने के उपाय किए जा सकें।