ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 19 July 2022

सांसद सिमरनजीत सिंह मान की बढ़ी मुश्किलें, शहीद भगत सिंह को कहा आतंकवादी, FIR की मांग

Punjab: Twitter account of MP Simranjit Singh Mann suspended
Punjab: Twitter account of MP Simranjit Singh Mann suspended
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : खबर है कि संगरूर से नए चुने गए सांसद सिमरनजीत सिंह मान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दे उन्होंने कुछ दिन पहले करनाल में शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहा था। वहीँ अब इस मामले में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव टीना कपूर शर्मा ने संसद मार्ग पुलिस थाने में मान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें केस दर्ज करने की मांग की गई है। टीना कपूर ने कहा कि वह 15 दिन इंतजार करेंगी। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं तो फिर इसके खिलाफ कोर्ट जाऊंगी। टीना कपूर ने कहा कि मैं फौजी परिवार से हूं। शहीद भगत सिंह देश के फ्रीडम फाइटर हैं। उन्हें आतंकवादी कहना एंटी नेशनल एक्टिविटी है। इससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मान को सांसद पद से हटाकर तुरंत अरेस्ट किया जाना चाहिए। वहीँ संगरूर सांसद सिमरनजीत मान अपने बयान पर कायम हैं। मान का कहना है कि भगत सिंह ने अंग्रेज अफसर को मारा। अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नण सिंह की हत्या की। भगत सिंह ने नेशनल एसेंबली में बम फेंका। इसलिए यह सच है कि भगत सिंह आतंकवादी हैं। वह सच्चाई से पीछे नहीं हटेंगे। मान ने अपने बयान पर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया। [metaslider id=9199]