ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 26 April 2021

जालंधर के प्रताप बाग के पास पैलेस में शादी समारोह में थे तीस से ज्यादा लोग, पुलिस ने की रेड

More than thirty people were at the wedding ceremony in the palace near Pratap Bagh, Jalandhar, the police raided
More than thirty people were at the wedding ceremony in the palace near Pratap Bagh, Jalandhar, the police raided
[metaslider id="711"] जालंधर (अनुराग ) :जानकारी मिली है कि जालंधर में प्रताप बाग के पास स्थित एक पैलेस में सोमवार दोपहर को एक शादी समारोह चल रहा था जिसमें 30 से ज्यादा लोग शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली तो थाना तीन के प्रभारी मुकेश कुमार ने टीम के साथ वहां पर रेड कर दी। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हो गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने उनको और महिलाओं को धक्के मारे। लोगों ने जमकर पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए। थाना तीन के प्रभारी मुकेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि समारोह में सरकार द्वारा तय संख्या से बहुत ज्यादा लोग थे। इसकी सारी वीडियोग्राफी करवाई गई है। देर शाम तक पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। [metaslider id="9199"]   source link