ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 January 2024

पंजाब में 10 लाख से ज्यादा काटे गए राशन कार्ड फिर से बहाल किए जाएंगे, पंजाब कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

More than 10 lakh canceled ration cards will be reinstated in Punjab, major decisions approved in Punjab Cabinet meeting
More than 10 lakh canceled ration cards will be reinstated in Punjab, major decisions approved in Punjab Cabinet meeting
पंजाब : पंजाब कैबिनेट की आज अहम मीटिंग हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर विचार-विमर्श कर करते हुए अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता की और कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान सी.एम. मान ने पुष्टि की है कि पंजाब में लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले लड़ रही है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0, इस बार 'आप'अकेले ही मैदान उतर कर जीतकर दिखाएगी। राशन कार्ड को लेकर सरकार का बड़ा फैसला इस दौरान राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। राशन कार्ड को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला सुनाया है। सी.एम. मान ने कहा कि काटे गए राशन कार्ड फिर से बहाल किए जाएंगे, यानि के 10 लाख 77 हजार राशन कार्ड दोबारा से बहाल होंगे। इसके तहत सभी घरों में राशन पहुंचेगा। राशन की डोर स्टैप डिलीवरी पंजाब सरकार शुरू करने जा रही है। पंजाब में अब लोगों को घर-घर राशन डिलीवरी की जा रही है। अध्यापकों के लिए बड़ा फैसला: इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अध्यापकों की बदली को लेकर भी बड़ा फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की बदली को आसान किया है। अगर कोई जरूरतमंद अध्यापक अपनी बदली अपने ही एरिया में करवाना चाहता है तो वो पोर्टल पर अप्लाई कर सकता है। उसे नजदीकी स्कूल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जो अध्पापक अपने जिले या अपने घर के नजदीक आना चाहता है तो वह आसान प्रक्रिया के जरिए आ सकता है। सड़क सुरक्षा फोर्स व फरीश्ते स्कीम एक साथ होंगी लॉन्च: इस दौरान सी.एम मान कहा कि पंजाब आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क हादसे में सबसे अधिक मौतें हो रही हैं।पंजाब पहला राज्य होगा जहां पर सुड़क सुरक्षा फोर्स तैनात रहेगी। ये स्कीम 27 जनवरी को पीएपी ग्राउंड में लॉन्च की जाएगी। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियां होंगी। फोर्स की गाड़ियों में गैस कट्टर, फर्स्ट एड का सामान भी होगा। वहीं फरीश्ते स्कीम भी शुरू कर दी गई है। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, कईयों की कीमती जानें जा रही हैं। जो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाएगा उसे नकद ईनाम दिया जाएगा और मरीज का इलाज भी फ्री किया जाएगा। अस्पतालों के लिए अहम ऐलान: इस मौके सी.एम. मान ने कहा कि कैबिनेट मीटिंग में अस्पताल में मिलने वाली दवाइयों को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के बाद पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों (सब डिवीजन, डिवीजन व डिस्ट्रिक्ट अस्पताल) के अंदर ही दवाइयां मिलेंगी। कोई भी डाक्टर मरीजों को बाहर से दवाई नहीं लिखकर देगा। अगर दवाई अस्पताल में मौजूद नहीं है तो डाक्टर उसे खुद मंगवा कर देगा। मरीजों को दवाइयों के लिए इधर-उधर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। अस्पतालों में एक्सरे व अल्ट्रा साउंड मशीने भी उपलब्ध होंगी। इसके साथ पंजाब सरकार ने और कई बड़े ऐलान किए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि पूर्व सैनिकों की विधवाओं को पैंशन में बढ़ोतरी की गई है। विधवाओं की पैंशन 6 हजार से बढ़ा कर 10 हजार रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 15 और शहरों में योगशाला खुलेंगी। इसके साथ ही सी.एम. मान तीर्थ यात्रा को लेकर बताया कि अब रेलवे हमें ट्रेने देने को तैयार हो गई हैं।