Wednesday, 28 May 2025
National
Mock Drill : पाकिस्तान सीमा से सटे इन 4 राज्यों में कल होगी मॉक ड्रिल
नेशनल न्यूज़ : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर से कल गुरुवार को भारत के चार राज्यों गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में कल शाम मॉक ड्रिल किया जाएगा। यह ड्रिल सीमा सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया के लिए तैयारियों को परखने के उद्देश्य से की जा रही है।
[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]यह मॉक ड्रिल विशेष रूप से पाकिस्तान से सटे इन राज्यों में सुरक्षा बलों की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF), राज्य पुलिस, और आपातकालीन सेवाएं शामिल होंगी, जो किसी संभावित सैन्य हमले या अन्य आपातकालीन स्थिति में अपनी तत्परता का मूल्यांकन करेंगी। बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों को माॅक ड्रिल कराने का ऐलान किया था। इससे एक दिन पहले 6 मई की रात को ही भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी।