ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 30 January 2022

वेस्ट हलके में विधायक सुशील रिंकू ने 120 फुट रोड पर खोला मुख्य चुनाव दफ्तर

MLA Sushil Rinku opened the main election office on 120 feet road in the West
MLA Sushil Rinku opened the main election office on 120 feet road in the West
[metaslider id=9199] पूर्व पार्षद हंसराज ढल्ल और गुलजारी लाल सारंगल से कराया मुख्य दफ्तर का उद्घाटन रिंकू ने चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम फेस बनाने की अपील की केंद्र ने महंगाई बढ़ाई, अकालियों ने पंजाब को कर्जाई बनाया, अब कांग्रेस बनाएगी सूबे का नंबर-1 – सुशील रिंकू जालंधर : विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुशील कुमार रिंकू का पहला और मुख्य चुनाव दफ्तर 120 फुट रोड नजदीक प्रकाश पैट्रोल पंप पर खोल दिया है। विधायक सुशील कुमार रिंकू ने अपने इस चुनाव दफ्तर का उद्घाटन पार्षद पति व सीनियर कांग्रेस नेता हंस राज ढल्ल और गुलजारी लाल सारंगल से कराया। सुशील रिंकू ने इस मौके पर कांग्रेस हाईकमान से अपील की है कि पंजाब में दलित सीएम के तौर पर चरनजीत सिंह चन्नी ने 111 दिन में बहुत अच्छा काम करके दिखाया है, हाईकमान उन्हें ही सीएम चेहरा घोषित करे। पंजाब के लोग चन्नी को सीएम के तौर पर पसंद कर रहे हैं। रिंकू ने कहा कि चुनाव अपने पूरे यौवन पर आ गया है। अब पूरी तरह से चुनाव में खुद को झौंकने का समय है। कहा कि इस प्रमुख चुनाव दफ्तर से ही विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट का चुनाव लड़ा जाएगा। यही से चुनाव की सारी गतिविधियों और मीटिंगों की प्लानिंग बनाई जाएगी। उन्होंने अपने समर्थकों को पूरी तरह से कमर कसके चुनाव में उतर जाने के लिए अपील की। [metaslider id=1461] सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि अब समय आ गया है जब विरोधियों को उनका असली चेहरा दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में इस बार विकास को वोट पड़ेगी। उन्होंने पांच साल में वेस्ट हलके में विकास की नई कहानी लिखी है। लोग भी उन्हें बहुत प्यार और आशीर्वाद बरसा रहे हैं। सुशील रिंकू ने कहा कि इस बार पिछली बार से ज्यादा वोट हासिल करेंगे। लोग उनके साथ खड़े हैं। हलके में विकास के रथ को रुकने नहीं दिया जाएगा। रिंकू ने कहा कि पंजाब में दोबारा कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। लोग कांग्रेस की तरफ से की गई सस्ती बिजली, सस्ती रेत और सस्ती केबल को लेकर खुश हैं। पंजाब की तरक्की और राज्य की खुशहाली के लिए सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र सही विकल्प है। कांग्रेस ने पूरे देश को दिशा दी है। अकाली 10 साल में पंजाब को बर्बादी की तरफ ले गए थे। 2 लाख करोड़ का कर्ज छोड़ गए थे। कांग्रेस सरकार ने पंजाब को उभारने की पूरी कोशिश की। सरकार का विकास मॉडल जल्द ही पंजाब को कर्ज मुक्त करेगा। पंजाब फिऱ से नंबर-1 सूबा बनेगा। इसलिए पंजाब के लोग दोबारा कांग्रेस को जीताने के लिए मन बना चुके हैं। रिंकू ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। पैट्रोल से लेकर रसोई गैस तक इतने महंगे कर दिए हैं कि लोग महंगाई की मार को झेल नहीं पा रहे हैं। उनकी जीवन मुश्किल से गुजर रहा है। सुशील रिंकू ने लोगों से कोविड-19 महामारी से भी बचाव के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से भी लड़ना है और चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट भी पोल करना है। इस मौके पर कांग्रेस के पार्षद और पार्षद पतियों समेत बड़ी संख्या में समर्थकों ने पहुंच कर रिंकू की जीत के लिए बिगुल फूंक दिया है। विधायक रिंकू को समर्थन देने के लिए उद्घाटन समारोह में पार्षद बचन लाल, पार्षद तरसेम लखोत्रा, पार्षद जगदीश समराय, पार्षद लखबीर सिंह बाजवा, पार्षद सुनीता रिंकू, पार्षद पति हंसराज ढल्ल, पार्षद पति कुलदीप मिंटू, पार्षद पति संदीप वर्मा, पार्षद पति हरजिंदर सिंह लाडा, योगेश मल्होत्रा, सुनील कत्याल, गुलजारी लाल सारंगल, गुरबचन जल्ला, जिम्मी कालिया, मंगा राम सारंगल, शिबू लाहौरिया, राजेश अग्निहोत्री भोला, रवि बग्गा, रिंकू मल्होत्रा, विजय सैक्टरी, गुरप्यार सिंह, शैंपी परमार, मंगत सिंह, हरभजन संह, ओम प्रकाश भगत, अश्वनी जंगराल, अभि लोच, अंकित कत्याल, डा. एसपी डालिया, शेर सिंह शेरू, तरसेम थापा, राहुल ग्रोवर, मदन लाल, दीपू, राणा बग्गा, वरिंदर काली, सोनू ढल्ल, मदन लाल भगत, आकाश भगत, अर्जुन बरार, सुभाष और सैंकड़ों समर्थक शामिल हुए। [metaslider id=9106]