ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 28 January 2022

डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से विधायक सुशील रिंकू को मिला जीत का आशीर्वाद

MLA Sushil Rinku got the blessings of victory from Sant Niranjan Das ji
MLA Sushil Rinku got the blessings of victory from Sant Niranjan Das ji
[metaslider id=711] जालंधर : जालंधर वेस्ट के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुशील कुमार रिंकू ने डेरा बल्लां के संत श्री निरंजन दास जी के पैरों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास जी ने उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दिया। संत शुक्रवार को कोट सदीक में अपने एक श्रद्धालु के घर पर समारोह में पहुंचे थे। वहीं पर चुनाव प्रचार कर रहे विधायक सुशील रिंकू को पता चला तो वह तुरंत संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गए। विधायक सुशील कुमार रिंकू ने सड़क पर ही संत निरंजन दास जी के चरणों को छू कर आशीर्वाद लिया। फिर उनको जीत के लिए आशीर्वाद देने की अपील की। संत जी ने भी रिंकू को जीत का आशीर्वाद दिया। उनके बेटे और परिवार के कुशल की जानकारी ली। सुशील रिंकू ने संत का अपने चुनाव प्रचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उनको हलके के लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। लोग उनके साथ खड़े हैं। रिंकू ने संत जी से कहा कि उनको संतों से आशीर्वाद मिल गया है, अब उनकी जीत निश्चित हो गई है। [metaslider id=1461] इसके बाद सुशील रिंकू ने कोट सदीक मोहल्ले व साथ के इलाकों में चुनावी मीटिंगों को दौर चलाया। उन्होंने कोट सदीक में चुनावी मीटिंग के दौरान लोगों को कहा कि इलाके की सभी समस्याओं का हल पहल के आधार पर होगा। कोट सदीक इलाके में विकास कामों की कमी पहले भी नहीं आने दी गई थी और अब आगे भी नहीं आने दी जाएगी। जितने भी विकास काम पैंडिंग रह गए हैं, वह भी जल्द से जल्द हल होंगे। उन्होंने इलाके में घर-घर जाकर भी वोट मांगें। रिंकू को लोगों ने सम्मानित भी किया और उनको फूलों के हार पहनाकर उनकी जीत का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि विधायक सुशील रिंकू हमेशा उनके दुख सुख में साथ खड़े रहे हैं। पांच साल में पहली बार किसी विधायक ने हलके में इतना विकास करवाया है। उनके हलके में कई बड़े प्रोजैक्ट आ चुके हैं। जिससे हलके को बहुत फायदा मिलेगा। लोगों को सड़कों से लेकर बरसाती पानी की दिक्कत तक से छुटकारा मिल चुका है। वह लोग पूरी तरह से रिंकू के साथ खड़े हैं और एक-एक वोट उन्हें ही देंगे। इस बार रिंकू को भारी लीड के साथ जीत दिलाई जाएगी। [metaslider id=9199]