ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 19 February 2023

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी का जालंधर पहुंचने पर विधायक रमन अरोड़ा ने किया स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी का जालंधर पहुंचने पर विधायक रमन अरोड़ा ने किया स्वागत
श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार के द्वारा कल से शुरू करवाई जाएगी श्रीमद् भागवत कथा
जालंधर : 20 फरवरी से 26 फरवरी तक पटेल चौंक के नज़दीक साई दास स्कूल की ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होने जा रहीं है। कथा में शामिल होने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जी का जालंधर पहुंचने पर जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने स्वागत किया।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा जालंधर शहरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि जया किशोरी जो कि एक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक है, जो 20 से 26 तक  श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञान का रस भगतों पर निछावर कर भक्तों को प्रभु चरणों के साथ जोड़ने का कार्य करेंगी। इस मौके जया किशोरी के जालंधर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी नेता राजकुमार मदान और उनकी धर्मपत्नी राधा मदान द्वारा भी जया किशोरी का हार्दिक स्वागत किया गया। [metaslider id=25498]