Sunday, 08 January 2023
Jalandhar
जनता दरबार में MLA रमन अरोड़ा ने कहा -जालंधर सैंट्रल हलके में चिट्टा बेचने वाले पुलिस थाने में सरैंडर कर जेल जाएं, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें
[metaslider id=24944]
वार्ड-16 के सेवादार दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में जनता दरबार का आयोजन, मौके पर कई समस्याओं को हल करवाया
जालंधर : जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कहा है कि वे अपने हलके में चिट्टा या किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित नशा नहीं बिकने देंगे। उन्होंने कहा कि चिट्टा ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया। चिट्टा एक ऐसा जहर है, जो पूरे समाज के लिए नासूर बन गया है। उन्होंने साफ कहा कि चिट्टा बेचने वाले पुलिस थाने में जाकर सरैंडर होकर जेल चले जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा।
विधायक रमन अरोड़ा आज वार्ड-16 में आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि AAP सरकार लोगों के घर से चलेगी, यानि सरकार आपके घर पर आएगी। आज वार्ड-16 में जनता दरबार के जरिए सभी तरह की समस्याओं को समधान किया जा रहा है।Â
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वार्ड-16 के AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान और उनकी टीम लगातार बेहतर काम कर रही है। दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में आज वार्ड-16 के भारत नगर में पहला जनता दरबार लगाया गया है। AAP सरकार का मकसद, लोगों के घर में जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाना है। उन्होंने मौके पर पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क, बिजली समेत कई समस्याओं को निस्तारण किया।
वार्ड-16 के दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा, AAP नेता राजू मदान का स्वागत करते हुए कहा कि भारत नगर, एकता नगर, कमल विहार, गुरु नानकपुरा समेत आस-पास के मोहल्ले में जो भी समस्याएं आती हैं, उसे तत्काल दूर करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन मोहल्लों के हर समस्या के समाधान के लिए विधायक रमन अरोड़ा 24 घंटे काम कर रहे हैं।
इस मौके पर डा. गुरप्रीत सिंह, डा. रिंकू जायसवाल की अगुवाई में फ्री मैडिकल कैंप लगाया गया है। साथ ही जनता दरबार में आधार कार्ड, नीला कार्ड समेत अन्य तरह के कार्ड बनवाने का भी कैंप लगाया गया। इस कैंप में फ्री में लोगों के कार्ड बनाए गए।Â
इस मौके पर हरीश कुमार (राजू), शिवम मदान, पुष्पिंदर लल्ली, मनीष शर्मा, गुरमीत सिंह, नरेंद्र ढांड, दविंदर साबी, जस्सी मैडम, जोर्ज सोनी, शुभम सचदेवा, लक्खा वालिया, प्रदीप विक्की, किमी ढंड, सुमन जेई, दीवान चंद, दीपा करतारपुर, सोनिया, परमजीत पम्मा, डॉ गुरप्रीत सिंह, डॉ रिंकू जायसवाल, शांति देवी अन्य मौजूद थे।
[metaslider id=25498]