ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 September 2025

विधायक रमन अरोड़ा को अदालत ने दी बड़ी राहत, मिली जमानत

विधायक रमन अरोड़ा को अदालत ने दी बड़ी राहत, मिली जमानत

जालंधर : थाना रामामंडी में दर्ज जबरन वसूली के मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा को अदालत ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके (बांड) भरने के बाद जमानत मंजूर कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि रमन अरोड़ा जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे और अपने राजनीतिक कार्यों में लौट सकेंगे।

इससे पहले, रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में भी गिरफ्तार हो चुके हैं। उस मामले में उन्होंने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर जमानत प्राप्त की थी। हालांकि, भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के बाद भी उन्हें रामामंडी थाना क्षेत्र के पार्किंग ठेकेदार द्वारा लगाए गए जबरन वसूली के आरोप के चलते पुनः गिरफ्तार किया गया था।