ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 24 November 2022

मोहाली में बीती देर रात बदमाशों ने हवाई फायर कर छीनी गाड़ी

Miscreants snatched a car by firing in the air late last night in Mohali
Miscreants snatched a car by firing in the air late last night in Mohali
[metaslider id=24944] मोहाली : मोहाली के सेक्टर 79 प्राइवेट सोसाइटी के बाहर बीती देर रात करीब ढाई बजे गन पॉइंट पर गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात हर्षद नाम का व्यक्ति गाड़ी में तीन महिलाओं के साथ कहीं जा रहा था की अचानक कुछ बदमाश उनकी गाड़ी को रोकते है और हवाई फायर कर उनकी गाड़ी छीन कर फरार हो जाते है। इस घटना की जानकारी हर्षद ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले कुल चार लोग थे, जिनकी तलाश की जा रही है। आगे जानकारी देते हुए कहा कि यह टोयोटा ग्लैंजा कार थी। जिसे चंडीगढ़ से किराए पर लिया गया था। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगे होने की वजह से गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। [metaslider id=25498]