ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 10 February 2023

जालंधर के दामोरिया पुल के नज़दीक लुटेरों ने प्रवासी युवक की हत्या की

Migrant youth killed by robbers near Damoria bridge in Jalandhar
Migrant youth killed by robbers near Damoria bridge in Jalandhar
जालंधर : खबर है कि जालंधर के दामोरिया पुल के नज़दीक गुरुवार देर रात बदमाशों ने पैसे न देने पर एक युवक की हत्या कर दी। बता दे युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मेहनत की कमाई लुटेरों को देने से इनकार कर दिया था। उसका इनकार सुनकर लुटेरों ने गुस्से में चाकुओं से उस पर हमला कर दिया और हत्या कर फरार हो गए। मरने वाले की पहचान प्रवीण शुक्ला के रूप में हुई जो उत्तर प्रदेश में गोंडा का रहने वाला था। मिली जानकारी अनुसार प्रवीण शुक्ला और उसके दो साथी गोंडा से ट्रेन के जरिये जालंधर पहुंचे। वह तीनों गुरुवार रात को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरे और पैदल घर की ओर चल पड़े। तीनों जब जालंधर शहर में दोमोरिया पुल पर पहुंचे तो वहां खड़े युवकों ने उन्हें घेर लिया। तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने प्रवीण और उसके साथियों से कहा कि उनके पास जो भी कैश वगैरह है, वह दे दे। प्रवीण के दो साथियों ने तो जान बचाने के लिए अपने पैसे युवकों को दे दिए मगर प्रवीण अड़ गया। उसने कहा कि वह अपने पैसे नहीं देगा। इतना सुनते ही युवकों को गुस्सा आ गया और उन्होंने प्रवीण को चाकू मार दिया और भाग निकले , प्रवीण के साथियों ने जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। [metaslider id=25498]