ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 23 August 2021

जालंधर के DC कांप्लेक्स में किसान नेताओं व गन्ना खेती माहिरों के बीच बैठक हुई खत्म, कल CM से मुलाकात के बाद तय होगी अगली रणनीति

Meeting between farmer leaders and sugarcane farming experts ended at DC Complex, Jalandhar, next strategy will be decided after meeting CM tomorrow
Meeting between farmer leaders and sugarcane farming experts ended at DC Complex, Jalandhar, next strategy will be decided after meeting CM tomorrow
[metaslider id="711"] जालंधर : गन्ने की कीमत में बढोतरी को लेकर जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे व रेलवे ट्रैक आज चौथे दिन भी जाम है। वहीँ सोमवार को जालंधर के DC कांप्लेक्स में किसान नेताओं व गन्ना खेती माहिरों के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। इससे पहले रविवार को मंत्री सुखजिंदर रंधावा के साथ भी बैठक हुई थी जो बेनतीजा रही। आज की बैठक के बाद किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि हमने माहिरों को साबित कर दिया कि गन्ने की प्रति क्विंटल लागत 470 रुपए आ रही है। उन्होंने कहा फिर भी हम पहले 400 रूपए की मांग कर चुके हैं तो उसी पर कायम रहेंगे। वहीँ बैठक में पहुंचे खेतीबाड़ी अफसरों ने कहा कि नया रेट कल मुख्यमंत्री अनाउंस करेंगे। [metaslider id="1461"] किसान नेताओं ने कहा कि हमने पंजाब बंद की कॉल को मुल्तवी कर दिया है। उन्होंने कहा मंगलवार को चंडीगढ़ में 3 बजे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बैठक होनी है। अगर उसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो फिर पंजाब बंद का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा तब तक जालंधर में नेशनल हाइवे व रेलवे ट्रैक जाम रहेगा। [metaslider id="9199"]