ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 06 November 2021

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग , 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Massive fire breaks out at Ahmednagar district hospital in Maharashtra, 11 people die tragically
Massive fire breaks out at Ahmednagar district hospital in Maharashtra, 11 people die tragically
[metaslider id=711] अहमदनगर : बड़ी खबर है कि महाराष्ट्र में अहमदनगर के जिला अस्पताल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार अस्पताल के ICU में आग लगने से 11 लोगों की जान चली गई । वहीँ दमकल की कई गाड़ियों ने आग बुझाई। वहीँ अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया । बताया जा रहा है इस दौरान अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण आग बुझाने में नाकाम रहे, जिस कारण आग बढ़ गई। वहीँ इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीँ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की । [metaslider id=1461]