Wednesday, 23 June 2021
Punjab
पंजाब के कबाड़िये ने ख़रीदे वायुसेना के 6 कंडम हेलीकाप्टर , देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
[metaslider id="711"]
मानसा : पंजाब के मानसा में छह हेलीकॉप्टर आकर्षण का केंद्र बने हैं। दरअसल, एमएम इंटरप्राइजेज ने भारतीय वायुसेना के छह कंडम हेलीकॉप्टर को कबाड़ में खरीदा है। जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना ने अपने छह कंडम हेलीकॉप्टरों की नीलामी के लिए चार महीने पहले ऑनलाइन निविदा जारी की थी। देशभर से खरीदारों ने ऑनलाइन नीलामी में हिस्सा लिया। हालांकि सबसे अधिक बोली मानसा के एमएम इंटरप्राइजेज ने लगाई। इसके बाद वायुसेना ने हेलीकॉप्टर नंबर जेड 2062, जेड 2063, जेड 2164, जेड 2165, जेड 2343 व जेड 2344 को फर्म को सौंप दिया।Â एमएम इंटरप्राइजेज के मालिक मिट्ठू राम अरोड़ा और उनके पुत्र डिंपल अरोड़ा ने बताया कि 1988 से वे स्क्रैप का काम कर रहे हैं और अक्सर ही गाड़ियां व अन्य बड़ी मशीनरी खरीदते रहते हैं। अब छह हेलीकॉप्टरों को स्क्रैप में खरीदने के लिए देशभर के कई कारोबारियों ने नीलामी में हिस्सा लिया था।
[metaslider id="1461"]
सबसे अधिक बोली लगाने के बाद यह हेलीकॉप्टर फर्म को सौंप दिए गए। उन्होंने कहा कि इन छह हेलीकॉप्टरों को वह सहसाहा (उत्तर प्रदेश) के हवाई अड्डे से ट्रालियों के जरिये मानसा लेकर आए हैं। शनिवार को मानसा पहुंचने पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रालियों को रोक-रोक कर फोटो खींची।
उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर खरीदने से पहले उन्होंने सोचा नहीं था कि इसका क्या करेंगे। अब मुनाफा कमाते हुए इनके हिस्सों को अलग-अलग करके बेचा जाएगा। मानसा के कारोबारी ने छह हेलीकॉप्टरों की खरीद की तो सभी लोग हैरान हैं।
[metaslider id="5345"]
source link