ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 10 June 2025

पंजाब में मान सरकार ने इंडस्ट्री के लिए दिया तोहफा, 'फास्ट ट्रैक पंजाब' पोर्टल लांच किया

पंजाब में मान सरकार ने इंडस्ट्री के लिए दिया तोहफा, 'फास्ट ट्रैक पंजाब' पोर्टल लांच किया

मोहाली : पंजाब के CM भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब औद्योगिक क्रांति के तहत यहां 'फास्ट ट्रैक पंजाब' पोर्टल लांच किया। मान सरकार के इस फैसले से अब कारोबारियों के लिए राज्य में उद्योग लगाना आसान हो जाएगा और अब 45 दिनों के भीतर उद्योग लगाने की मंजूरी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज के फैसले का लंबे समय से इंतजार था और इस फैसले से राज्य में उद्योग जगत को बड़ी राहत मिली है.

[metaslider id=34140]

मुख्यमंत्री ने कारोबारियों से इस पोर्टल का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने को कहा है और साथ ही कहा कि उन्हें पंजाब को उद्योग जगत में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि हम स्किल डेवल्पमेंट के लिए भी प्रयास कर रहे हैं ताकि उद्योग जगत को पंजाब से ही कुशल श्रमिक मिल सकें।

[metaslider id=25498]