ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 03 August 2024

Breaking : जालंधर के रैनक बाजार में स्तिथ चीप कॉर्नर के मालिक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Breaking : जालंधर के रैनक बाजार में स्तिथ चीप कॉर्नर के मालिक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

जालंधर : बड़ी खबर है कि न्यू जवाहर नगर निवासी मानव खुराना ने आज सुबह खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे मानव खुराना रैनक बाजार स्थित चीप कॉर्नर के मालिक हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 44 वर्षीय मानव के बारे में जैसे ही उनके परिचितों को पता चला तो वे तुरंत ग्लोबल अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक मानव कारोबार में घाटे को लेकर परेशान रहता था और इसी के चलते मानव ने यह कदम उठाया। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।