ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 06 October 2026

मनाली से अमृतसर जा रही बस का हुआ एक्सीडेंट : 4 लोगों की मौत, 16 लोग घायल

मनाली से अमृतसर जा रही बस का हुआ एक्सीडेंट : 4 लोगों की मौत, 16 लोग घायल

पंजाब : मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के करीब 4:40 बजे मजारी गांव के पास बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में चालक समेत कुल 41 यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस फ्लाईओवर पर अचानक अनियंत्रित हुई और पलटते हुए नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए बंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।