ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 20 March 2024

जालंधर में बैंक में काम करते समय अचानक मैनेजर की हुई मौत

Manager dies suddenly while working in bank in Jalandhar
Manager dies suddenly while working in bank in Jalandhar

जालंधर : एक दुखद खबर सामने आई है कि पंजाब एंड सिंध बैंक में काम करते समय असिस्टेंट मैनेजर की अचानक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज बीएमसी चौक में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की हार्टअटैक से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। बैंक कर्मियों ने बताया कि अशोक कुमार रोजाना की तरह बैंक में आए थे और बैंक में आए लोगों को डील कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अचानक साइलेंट अटैक आ गया जिन्हें तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Amazon से Leather Wallet for Men खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/3Podxkq