ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 02 August 2025

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला गिरफ्तार

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला गिरफ्तार

पंजाब : पंजाब पुलिस ने सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाले को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर रंधावा के बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने धमकी देने वाले को अमृतसर से गिरफ्तार किया है।

कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में वीरवार को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पगड़ी सेंटर पर गोलियां चलाई थी। इस मामले को लेकर गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा था कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।उनका कहना है कि वीरवार को उनका एक समर्थक उनके बेटे से मिला था। उस पर करीब एक घंटे के बाद गोली चला दी गई।