ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 February 2025

शान-ए-पंजाब ट्रेन में यात्रा कर रहे व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत

शान-ए-पंजाब ट्रेन में यात्रा कर रहे व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत

जालंधर : खबर मिली है कि शान-ए-पंजाब में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतसर निवासी महेश कुमार (45) शान-ए-पंजाब में यात्रा कर रहा था, जब गाड़ी जालंधर पहुंची तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. हीरा सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, जिसके माध्यम से महेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान लेने के लिए फोन आया, लेकिन तब तक महेश की मौत हो चुकी थी।