ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 05 August 2021

जालंधर में पासपोर्ट ऑफिस के बाहर पुलिस की टो-अवे वैन के आगे लेटकर व्यक्ति ने किया हंगामा

Man creates ruckus by lying in front of police tow-away van outside passport office in Jalandhar
Man creates ruckus by lying in front of police tow-away van outside passport office in Jalandhar
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के पासपोर्ट आफिस के बाहर चंडीगढ़ से आए व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा करने की खबर मिली है । पता चला है कि वह उसकी कार उठाकर ले जा रही पुलिस की टो-वैन के आगे सड़क पर लेट गया। उसने हंगामा शुरू कर दिया , वह तब तक नहीं उठा, जब तक पुलिस ने उसकी गाड़ी नहीं छोड़ी। व्यक्ति ने कहा कि पुलिस वाले को पूछकर ही गाड़ी खड़ी थी फिर भी बाद में उसने गाड़ी उठवा दी। इसके अलावा व्यक्ति ने वहां पर जमकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी पुलिस को भी खरी-खोटी सुना दी। प्राप्त जानकारी मुताबिक वहां भीड़ इकट्‌ठा हाेते देख पुलिस वाले कार छोड़ टो-अवे वैन समेत वहां से निकल गए। [metaslider id="1461"] चंडीगढ़ से आये व्यक्ति ने कहा वह अपने बेटे के साथ पासपोर्ट ऑफिस में काम से आया था , उसने यहाँ पहुँचने पर वहां खड़े पुलिस मुलाज़िम से पूछा यहाँ पार्किंग है गाडी कड़ी कर दूँ तो उसने ने कहा हाँ कड़ी कर दो। बाद में उसने देखा पुलिस की टो अवे वैन उसकी गाडी को ले जा रही थी तो उसने इसका विरोध किया। यहाँ तक की वो टो अवे वन के आगे लेट गया। हंगामे के बाद भीड़ जमा होते देख पुलिस ने गाडी छोड़ दी और वहां से निकल गए। हालाँकि पुलिस कर्मी ने कहा व्यक्ति को कहा था पार्किंग अंदर है फिर भी वो गलत जगह गाडी कड़ी कर गया था। [metaslider id="5345"]