ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 26 January 2025

2 लड़िकयों को रील बनाना पड़ा महंगा, हुई गिरफ्तार

2 लड़िकयों को रील बनाना पड़ा महंगा, हुई गिरफ्तार

नेशनल न्यूज़ : आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाना एक सामान्य बात बन चुकी है। खासकर युवा वर्ग में खुद को फेमस करने का जो क्रेज बढ़ा है, वह दिन-प्रतिदिन नई सीमाएं पार करता जा रहा है। अब यह कोई अलग या खास बात नहीं रही कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर जैसे कि मेट्रो, बस स्टैंड या सड़क पर भी डांस, गाने और अन्य गतिविधियों का वीडियो बना रहे हैं। वे यह नहीं सोचते कि उनके माता-पिता, रिश्तेदार या आसपास के लोग क्या सोचेंगे। बता दे ईरान में डांस कर रील बना रही दो लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

ईरान में हुई गिरफ्तारी

बता दे कि ईरान में दो लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो वहां की सरकार ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना उस समय हुई, जब दोनों लड़कियों ने तेहरान के पवित्र युद्ध स्मारक पर डांस कर वीडियो बनाया। इस घटना के बाद, ईरान के कानून के तहत उन दोनों को कोड़े मारने की सजा दी जा सकती है। इस घटना और इसके बाद की कार्रवाई पर चर्चा करते हैं।

डांस का वीडियो हुआ वायरल

दो लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद ईरानी पुलिस ने जांच शुरू की। इन लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने तेहरान के पवित्र रक्षा युद्ध स्मारक पर डांस करते हुए वीडियो बनाया। यह स्मारक 1980-1982 के ईरान-इराक युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है।

लड़कियों के कपड़े और डांस को लेकर विवाद

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि लड़कियों के कपड़े ‘अनुचित’ थे और इसीलिए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसके साथ ही, डांस करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से डांस पर सख्त प्रतिबंध लगा हुआ है। यह कानून किसी भी व्यक्ति के सार्वजनिक रूप से डांस करने पर लागू होता है, चाहे वह महिला हो या पुरुष। ईरान की दंड संहिता के तहत, सार्वजनिक नृत्य को अपराध माना जाता है, और इसके लिए सजा के रूप में 99 कोड़े मारे जा सकते हैं।