Thursday, 16 February 2023
Punjab
PNB बैंक में 22 लाख की हुई लूट की बड़ी वारदात , घटना CCTV कैमरा में कैद
अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक के अंदर घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी अनुसार स्कूटी पर आए 2 लुटेरे चंद मिनटों में बैंक से 22 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीँ यह पूरी घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
[caption id="attachment_29411" align="alignnone" width="300"]
Major robbery of 22 lakhs in PNB Bank, incident captured in CCTV camera[/caption]
प्राप्त जानकारी मुताबिक ये घटना अमृतसर के रानी का बाग में हुई। यहां दोपहर करीब 12:09 बजे दो लुटेरे स्कूटी पर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक एक लुटेरा बाहर ही खड़ा रहा। जबकि दूसरा नकाबपोश बैंक के अंदर गया। बैंक के अंदर घुसे लुटेरे के हाथ में पिस्टल थी। वह सीधे कैशियर की विंडो पर पहुंचा और बैंक कैशियर को धमकाकर उससे तकरीबन 22 लाख रुपए लेकर बाहर निकल गया।
बता दे PNB की जिस ब्रांच में ये वारदात हुई, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के DCP (लॉ एंड ऑर्डर) परमिंदर सिंह भंडाल और 500 मीटर की दूरी पुलिस कमिश्नर (CP) जसकरण सिंह का दफ्तर है। लेकिन फिर भी लुटेरों में खौफ न दिखा और वारदात को अंजाम दे गए। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
[metaslider id=25498]