ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 20 May 2026

पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर

पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर

पंजाब : पंजाब के मोहाली जिले के कुराली इलाके से बड़ी घटना सामने आई है। यहां सरेआम साढ़े 4 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। इस दौरान बच्ची के दादा-दादी के साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी बेटी को दादा-दादी के सामने जबरन उठाकर ले गए। जब दादा-दादी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें कार के नीचे कुचलने की कोशिश की और फिर बेरहमी से मारपीट की।

पीड़ित पिता ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और बच्ची की कस्टडी को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है। उसे शक है कि उसकी पत्नी ने ही बच्ची का अपहरण करवाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।