Wednesday, 06 April 2022
Punjab
पंजाब में बड़ी वारदात , कबड्डी क्लब के प्रधान की सरेआम गोलियां मारकर हत्या
[metaslider id=711]
पटियाला : पंजाब में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। पंजाब के पटियाला में एक कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर सरेआम हत्या कर दी गई है । मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो धौनकलां गांव का रहने वाला था। बता दे कि धर्मेंद्र सिंह अपने कबड्‌डी क्लब का प्रधान था और उसका क्लब हर साल कबड्‌डी टूर्नामेंट करवाता था। मिली जानकारी अनुसार धर्मेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करने के अलावा जिम भी चलाता था। प्राप्त जानकारी अनुसार उसे मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीछे पेट्रोल पंप के पास ताबड़तोड़ गोलियां मार दी गईं। वहीँ वारदात से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीँ वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वारदात के वीडियो के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार धर्मेंद्र के भाई ने हत्या किए जाने की शिकायत तो दर्ज कराई है लेकिन उसका कहना है कि उसके भाई का किसी के साथ कोई झगड़ा या रंजिश नहीं थी।
[metaslider id=5345]