ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 25 May 2022

लुधियाना में बड़ी वारदात , स्कूल प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की गला घाेंट कर हत्या

Major incident in Ludhiana, murder of school principal and his wife by strangulation
Major incident in Ludhiana, murder of school principal and his wife by strangulation
[metaslider id=9199] लुधियाना : लुधियाना से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार चंडीगढ़ रोड स्थित जीटीवी नगर में एक प्रिंसिपल और उसकी पत्नी के शव घर में मिले हैं। वहीँ आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे । बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय भूपिंदर सिंह जीटीवी नगर में प्री-स्कूल चलाते हैं और स्कूल के ऊपर वाली मंजिल पर पत्नी सुरिंदर कौर के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पड़ोसी ने दाेनाें के शव घर में पड़े देखे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा, रूरल ज्वाइंट कमिश्नर चरण सिंह बराड़ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मिली जानकारी अनुसार शरीर पर किसी भी तरह के घाव के निशान नहीं है। वहीँ ऐसा माना जा रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। [metaslider id=9106]