ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 January 2023

जालंधर में बड़ी वारदात , गन प्वाइंट पर बैंक में लाखों की लूट

Major incident in Jalandhar, bank looted at gun point
Major incident in Jalandhar, bank looted at gun point
[metaslider id=24944] जालंधर : बड़ी खबर मिल रही है कि महानगर में दिन-दिहाड़े हथियारबंद लुटेरे एक बैंक को निशाना बना लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार घटना होशियारपुर रोड पर स्थित गांव हजारा के पास की बताई जा रही है, जहां पर लुटेरों ने गन प्वाइंट पर कोटक महिंद्रा बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पता चला है कि लुटेरे करीब 9 लाख रुपए की नकदी लूट फरार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस CCTV की जांच कर रही है। वारदात के बाद बैंक कर्मियों तथा इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। [metaslider id=25498]