Sunday, 16 June 2024
National
पटना में गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलटी, कई लोग डूबे
पटना : बड़ी खबर है कि बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ इलाके मे गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई. उमानाथ घाट पर गंगा दशहरा के दिन स्नान करने गए श्रद्धालुओं की नाव गंगा नदी में पलट गई। जिससे कई लोगों की डूबने की सूचना है। नाव में 17 लोग सवार थे, इनमें 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। 6 लोग अभी लापता हो गए। जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.
रविवार को गंगा दशहरा को लेकर उमानाथ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी. लोग बड़ी संख्या में स्नान करने के लिए घाट पर जमा थे. गंगा नदी के दोनों ओर भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा थे. लोग नदी किनारे जाने के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे थे. तभी एक ओर से दूसरी ओर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव नीच नदी में आकर पलट गई. हादसा होते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों में चीख-पुकार मचने लगी. हादसाग्रस्त नाव पर सवार कुछ लोग तैरना जानते थे, वह तैर कर नदी किनारे आ गए.
सूचना पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन और गोताखोर मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।