ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 11 July 2026

वियतनाम में बड़ा हादसा : पर्यटकों से भरी नाव पलटी

वियतनाम में बड़ा हादसा : पर्यटकों से भरी नाव पलटी

इंटरनेशनल न्यूज़ : वियतनाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. फु क्वोक आईलैंड के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक पलट गई. इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई. इंडियन एम्बेसी ने इस दुखद घटना की जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि हादसे के वक्त नाव में 32 लोग मौजूद थे. . मौजूदा हालात पर स्थानीय अधिकारियों की पूरी नज़र है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसा अचानक मौसम के खराब होने और समुद्र के अशांत होने की वजह से हुआ.

भारतीय दूतावास ने क्या कहा? इंडियन एम्बेसी ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों की मदद के लिए ची मिन्ह सिटी में मौजूद दूतावास और हनोई में मौजूद एम्बेसी में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए भारतीय लोग इन कंट्रोल रूम से बात कर सकते हैं. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं- +84362817930, +84915523714, +84334520414, +84913089165(हनोई)