ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 29 April 2024

पंजाब में बड़ा हादसा, पूरे परिवार समेत नहर में गिरी कार

Major accident in Punjab, car along with entire family fell into the canal
Major accident in Punjab, car along with entire family fell into the canal

पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के खन्ना के दोराहा में गत रात बड़ा हादसा हो गया, यहां एक कार नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि उक्त कार में पूरा परिवार सवार था। फिलहाल रात होने और पानी का तेज बहाव होने के कारण कार का पता नहीं चल सका, लेकिन आज तड़के क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई है। मृतक की उम्र 50 साल के आसपास है।फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि कार में कितने लोग सवार थे। गोताखोरों को भी बुलाया गया है क्योंकि हो सकता है कि परिवार का कोई सदस्य नहर में बह गया हो। बताया यह भी जा रहा है कि नहर के पुल पर काम चल रहा था, जिस पर कोई बोर्ड नहीं था और रास्ता बंद था, जिस कारण कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी और यह बड़ा हादसा हो गया।