ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 March 2025

लुधियाना में बड़ा हादसा , मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी: मलबे के नीचे दबे कई लोग , मचा हड़कंप

लुधियाना में बड़ा हादसा , मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी: मलबे के नीचे दबे कई लोग , मचा हड़कंप

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार यहां फोकल प्वाइंट के फेज 8 में शनिवार की शाम को बॉयलर में हुए धमाके के बाद एक बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिर गया। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इकाई में काम कर रहे मजदूर इधर उधर भागने लगे। माना जा रहा है कि 4 से 5 लोग बिल्डिंग के नीचे दबे हुए हैं। इसे लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

सूचना के बाद पुलिस टीमें, NDRF और नगर निगम टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वर्करों को बाहर निकलने का कार्य शुरू हुआ। शाम तक करीब 6 वर्कर मलवे के नीचे दबे होने की बात कही जा रही थी। फिलहाल किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।