ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 18 November 2024

जालंधर में बड़ा हादसा , ओवरलोडेड ट्रक कार के ऊपर पलटा , 3 लोगों की मौत

जालंधर में बड़ा हादसा , ओवरलोडेड ट्रक कार के ऊपर पलटा , 3 लोगों की मौत

जालंधर : जालंधर अमृतसर हाईवे पर होटल रणवीर क्लासिक के नजदीक बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार धान से लदा ओवरलोडेड ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

हादसा सोमवार दोपहर 3.30 बजे का है। बताया जा रहा है कि कार चालक अपनी पत्नी बच्चों और अन्य रिश्तेदारों समेत डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल मां का पता लेने जा रहे थे। इसी बीच धान से लदा ओवरलोडेड ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार लोगों की दबने से मौत हो गई जबकि कार चालक का बचाव हो गया। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल है जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।