ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 16 July 2021

जालंधर में बड़ा हादसा , रेलिंग से टकराने के बाद जलकर खाक हुई बाइक, युवक-युवती बुरी तरह जख्मी

Major accident in Jalandhar, bike burnt down after hitting railing, young man badly injured
Major accident in Jalandhar, bike burnt down after hitting railing, young man badly injured
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर से बड़े हादसा की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यहाँ जम्मू नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को लद्दाख टूर से लौट रहे युवक-युवती की बाइक बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि टकराते ही बाइक में आग लग गई। इसके बाद युवक किसी तरह छलांग लगाकर निकल गया लेकिन युवती रेलिंग में फंसकर बुरी तरह से झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। [metaslider id="1461"] मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी हुए युवक की पहचान महेश व युवती की सानिया के रूप में हुई है। दोनों नोएडा के रहने वाले बताये जा रहे है। हाईवे पर पचरंगा के पास जब यह हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलिंग में फंसी युवती को बाहर निकाला। हालांकि बाइक में इतनी तेजी से आग लगी कि बुझाने से पहले ही वो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों बाइकर्स के ग्रुप में घूमने के लिए गए थे लेकिन फिलहाल उनके बाकी साथी हादसे की जगह पर नहीं मिले हैं। [metaslider id="9199"]     source link