ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 13 June 2021

चीन में गैस पाइप में हुए भीषण विस्फोट से हुआ बड़ा हादसा , कम से कम 12 लोगों की मौत , 138 घायल

major-accident-in-china-11-killed-in-massive-gas-pipe-explosion-37-seriously-injured
major-accident-in-china-11-killed-in-massive-gas-pipe-explosion-37-seriously-injured
[metaslider id="711"] बीजिंग : चीन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। चीन के हुबेई प्रांत के शियान शहर में रविवार सुबह गैस पाइप फट गई। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार को भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 138 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। 37 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं। आधिकारिक मीडिया के मुताबिक कई घर क्षतिग्रस्त हो गए यह विस्फोट झांगवान जिले के एक स्थानीय समुदायिक इलाके में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। [metaslider id="1461"] हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि विस्फोट शियान के यान्हू बाजार में हुआ जब कई निवासी नाश्ता कर रहे थे या बाजार में सब्जियां खरीद रहे थे। शहर के नगर निगम कार्यालय ने शुरू में कहा था कि घटना के बाद मलबे में कई लोग फंस गए थे। घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। [metaslider id="5345"]     source link