Thursday, 30 January 2025
World
अमेरिका में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर से टक्कर के बाद यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
वर्ल्ड न्यूज़ : बड़ी खबर है कि अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बड़ा विमान हादसा हुआ है। रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक हेलीकॉप्टर से हवा में टकराने के बाद यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया। हेलीकॉप्टर से विमान के टकराने का वीडियो भी सामने आया है। यह एक छोटा यात्री विमान था, जिसमें करीब 60 लोग सवार थे। बचाव नौकाएं पोटोमैक नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर आपातकाल लागू करते हुए बंद कर दिया गया है।
‼ï¸Mass casualty event: Washington DC Searches underway as an American Airlines plane has crashed into a helicopter while landing at Reagan Airport Washington D.C. pic.twitter.com/sB1CB5MtWy
— JB 🇺🇸 (@BarkosBite) January 30, 2025
बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत हुई है, हालांकि मरने वालों की सही संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने एक बयान में कहा कि वॉशिंगटन, डीसी के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास पोटोमैन नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक यात्री विमान रनवे पर पहुंचने के दौरान हवा में सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हादसे का शिकार विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था।