Friday, 29 October 2021
HIMACHAL
हिमाचल के कुल्लू में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो महिला पर्यटकों की हुई मौत, चार पर्यटक घायल
[metaslider id="711"]
कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू से बुरी खबर मिल रही है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बाशिंग के पास ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान एक राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक राफ्ट में सवार चार अन्य पर्यटक महिलायों के घायल होने की भी खबर हैं। वहीँ घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीँ पुलिस हादसे की जांच कर रही है। वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक महिलाओं की पहचान रुकिया दाहोद वाला (75) पत्नी गुलाम अब्बास निवासी कॉटन ग्रीन मुंबई और साकेरा बॉम्बे वाला (53) पत्नी शरबीर हुसैन बॉम्बे वाला निवासी 385 मुरानी नगर इंदौर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
[metaslider id="9199"]