ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 10 January 2023

बेंगलुरु में अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, कई घायल

Major accident due to falling of under-construction metro pillar in Bengaluru, two people died, many injured
Major accident due to falling of under-construction metro pillar in Bengaluru, two people died, many injured
[metaslider id=24944]

कर्नाटक : बड़ी खबर सामने आ रही है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में नवगरा रिंग रोड के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर ‘नम्मा मेट्रो’ (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। 

पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये उनके स्कूटर पर गिर गए। खंभे की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत मां और बेटे को नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन दोनों की मौत हो गई।

[metaslider id=25498]