Friday, 28 June 2024
National
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिरी
नेशनल न्यूज़ : खबर मिली है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए। राजधानी में हुई भारी बारिश के बीच एयरपोर्ट पार्किंग की छत गिर गई, जिससे कई गाड़ियां इसकी चपेट में आई। प्राप्त जानकारी अनुसार घटनास्थल पर एक चश्मदीद मौजूद था, जिसने इसकी सारी कहानी अपनी जुबानी बताई है। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, 'सुबह 5:30 बजे बिजली कड़की और ऐसा लगा जैसे बादल फटा हो। देखा तो छत गिरी पड़ी थी जिसके नीचे 8-10 गाड़ियां भी दबी हुई थीं।