ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 28 September 2023

जालंधर में SHO की सरकारी गाड़ी पर बैठकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद एसएचओ लाइनहाजिर

Made a reel while sitting on SHO's government vehicle in Jalandhar, after the video went viral, SHO was present on the line
Made a reel while sitting on SHO's government vehicle in Jalandhar, after the video went viral, SHO was present on the line
जालंधर : जालंधर की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पुलिस थाना प्रभारी की गाड़ी पर बैठकर वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है यह गाड़ी जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ की थी। वीडियो में उसने पंजाबी गाना लगा दिया। वीडियो वायरल होते ही जालंधर पुलिस की ट्रोलिंग शुरू हो गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह वीडियो कब बनाया गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पायल परमार ने यह वीडियो बनाया था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त वीडियो पुलिस के सामने बनाया गया था। क्योंकि जब वीडियो बनाया जा रहा था तो आसपास पुलिस मुलाजिम वीडियो में खड़े नजर आ रहे हैं। वही, वीडियो बनाकर पायल परमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। जिसके बाद वह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया है और उच्च अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट तलब की है।प्राप्त जानकारी अनुसार इसके बाद SHO को लाइन हाज़िर कर दिया गया है। [metaslider id=25498]