ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 25 September 2026

लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत, पति ने चाकू मारकर किया पत्नी का मर्डर

लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत, पति ने चाकू मारकर किया पत्नी का मर्डर

फगवाड़ा : फगवाड़ा के मोहल्ला टिब्बी में दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसमे पति द्वारा कथित तौर पर परिवारिक कलह के पश्चात अपनी धर्मपत्नी की चाकू घोंप कर नृशंस हत्या कर देने की सूचना मिली हैं।

घटना को लेकर आस पास रहते लोगों ने बताया कि दंपत्ति किराए के मकान में रह रहा हैं। अभी तक चली पुलिस जांच में बताया जा रहा हैं कि दंपति के बीच आपसी किसी बात को लेकर जमकर कलह क्लेश हुआ जिसके पश्चात गुस्से और आवेश से भरे पति ने अपनी धर्मपत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी मौके पर ही बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने उसी तेजधार चाकू से खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने की विफल कोशिश की हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा से जालंधर रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान जसविंदर कौर उर्फ ज्योति के रूप में हुई है जबकि आरोपी पति का नाम गुरप्रीत सिंह हैं।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार जसविंदर कौर और गुरप्रीत सिंह दोनों लिव-इन टाइप वैवाहिक संबंध में रह रहे थे और दोनों के ही पहले जीवनसाथियों की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीमों द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।