Sunday, 18 June 2023
Punjab
लुधियाना लूट की मास्टरमाइंड डाकू हसीना इस तरह पुलिस ट्रैप में फंसी
लुधियाना : लुधियाना में साढ़े 8 करोड़ की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर उर्फ मोना को बीते कल उत्तराखंड के एक धार्मिक स्थल से गिरफ्तार किया गया। बता दे उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने ट्रैप लगाया था। पुलिस को उसके धार्मिक स्थल में होने की लोकेशन मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उस धार्मिक स्थल के बाहर फ्रूटी का लंगर लगाया। यहां जैसे ही मोना पति के साथ फ्रूटी लेने के लिए कतार में लगी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
उसे पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन को इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने लीड किया। धार्मिक स्थल पर भीड़ होने पर आरोपियों को पकड़ना बड़ी चुनौती थी। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेता ने बताया कि इंसानियत के नाते हमने मोना को धार्मिक स्थल में माथा टेकने का अवसर दिया। लेकिन इस पर हमारी पूरी नजर थी।
[metaslider id=25498]