ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 17 June 2023

लुधियाना में हुई साढ़े आठ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड डाकू हसीना उत्तराखंड से गिरफ्तार, पति भी काबू

Ludhiana robbery mastermind dacoit Haseena got caught in police trap like this
Ludhiana robbery mastermind dacoit Haseena got caught in police trap like this
लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने सीएमएस कंपनी से साढ़े आठ करोड़ की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मोना उर्फ डाकू हसीना और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ डीजीपी पंजाब ने ट्वीट कर पुलिस की पीठ थपथपाई। डीजीपी ने कहा कि करोड़ों की डकैती को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों ने एक पेशेवर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का इस्तेमाल किया। लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मूल रूप से लुधियाना के डेहलों की रहने वाली है। आपको बता दे लुधियाना लूट की मास्टरमाइंड हसीना मनदीप कौर उर्फ मोना और उसके पति जसविंदर सिंह को हाल ही में पंजाब पुलिस ने ओपन चैलेंज दे दिया है। लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा मनदीप कौर उर्फ मोना और जसविंदर सिंह तुम जितना तेज भाग सकते हो भाग लो, लेकिन तुम बच नहीं सकते। तुम्हें जल्द सालखो में डाल दिया जाएगा। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने हसीना और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने दी है। बता दें कि मोना को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें पंजाब के बाहर भी छापामारी कर रही थी। जिसके बाद आज उतराखंड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। 3 लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस ने 5 करोड़ 75 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी रुपए मनदीप कौर के पास होने का पुलिस को शक है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू पहले ही कह चुके हैं कि अब तक आरोपियों को पकड़ने के लिए 1 करोड़ के करीब रुपए खर्च हो चुके हैं। इसके साथ पैसों की खोज के लिए कर्मचारियों को सीवरेज लाइनों में घुसना पड़ा। आरोपियों ने वारदात वाले दिन काले कपड़े पहनने की योजना बनाई थी ताकि रात के समय कुछ नजर ना आए। उन्होंने बताया था कि मामले को सुलझाने में जितना भी खर्च आ रहा है, उसे कंपनी से ही वसूलने के लिए डीजीपी पंजाब से चर्चा चल रही है। [metaslider id=25498]